Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने मंगलवार को दतिया में सामाजिक बैठकों में सहभागिता की एवं उपस्थित समाजजनों को संबोधित किया। - भाजपा ने हर क्षेत्र में विकास किया, हर समाज को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया - यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं, बल्कि दतिया के विकास का चुनाव है - भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास की एक बोगी और जोड़ना है, भाजपा को विजयी बनाना है - कांग्रेस के राजा-महाराजा सिर्फ वोट मांगने आते हैं, लेकिन भाजपा सेवा को समर्पित है - श्री भारत सिंह कुशवाह दतिया, 28/07/ 2026। दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने मंगलवार को दतिया के सीतापुर मंडल में बघेल समाज की बैठकों में सहभागिता की एवं उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र का विकास किया है। भाजपा की सरकार में हर समाज को भी प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी जमीनी कार्यकर्ता श्री आशुतोष तिवारी को बनाया है, लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर से राज परिवार को टिकट दिया है। राजा-महाराजा तो केवल चुनाव के समय वोट मांगने के लिए जनता के बीच में जाते हैं, सेवा को समर्पित तो भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि ही रहते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का दल है और इस बार भी एक कार्यकर्ता को अवसर दिया गया है। इसके लिए इस बार भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर ही सबका वोट पड़ें, ताकि दतिया का रूका हुआ विकास का पहिया फिर से तेज गति से घूम सके। डबल इंजन की सरकार में विकास की बोगी लगाएं उपचुनाव प्रभारी व सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार है। इस डबल इंजन की सरकार ने दतिया को विकास की राह पर लाकर खड़ा किया है। भाजपा हमेशा से विकास की पक्षधर रही है और विकास के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दतिया के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। दतिया को मेडिकल कॉलेज, बेटनरी कॉलेज, एयरपोर्ट, मां पीताम्बरा लोक की सौगात दी गई है तो वहीं कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर हर वर्ग का भी ध्यान रखा गया है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए सांदीपनि स्कूलों का निर्माण कराया गया। यह सब विकास कार्य सिर्फ भाजपा की सरकार ही करा सकती है। कांग्रेस ने तो सिर्फ देश, प्रदेश और दतिया का विनाश किया है। इस बार दतिया के विकास में नहीं हो कोई चूक श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि इस बार दतिया के विकास में कोई चूक नहीं होना चाहिए। पिछले ढाई वर्षों से दतिया का विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया। पहले भी कांग्रेस के विधायकों ने दतिया का पूरी तरह से विनाश कर दिया। जो काम भाजपा की सरकार में शुरू हुए थे उन्हें भी कांग्रेस पूरा नहीं करा सकी, अब उन रूके हुए कार्यों को पूरा कराने का चुनाव है। श्री कुशवाह ने दतिया विधानसभा के लोगों से अपील की है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को अपना बहुमूल्य वोट देकर भाजपा के विकास को विजयी बनाएं। ये रहे मौजूद इस अवसर पर मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल, श्रीराम सिंह बघेल, डॉ. अरविंद पाल, डॉ. उदयभान, श्री धर्मेंद्र निगोते, श्री कैलाश बघेल, श्री संदीप बघेल, श्री भगवानलाल बघेल सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी उपस्थित रहे। #datia #election2026 #BJP4IND

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 29, 2026

MORE NEWS

मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के अटूपुरा गांव में रविवार को एक ही परिवार के चाचा-ताऊ के बेटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुमावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष गुर्जर समाज से हैं और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस फायरिंग के कारणों और पूरे विवाद की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के अटूपुरा गांव में रविवार को एक ही परिवार के चाचा-ताऊ के बेटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुमावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष गुर्जर समाज से हैं और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस फायरिंग के कारणों और पूरे विवाद की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 2, 2026

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में पागलखाना के पास दो युवकों के बीच हुई मारपीट...

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में पागलखाना के पास दो युवकों के बीच हुई मारपीट...

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 2, 2026

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 2, 2026

जौरा रोड पर सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता के आरोप, मिट्टी पर रखे जा रहे सीमेंट के गट्टे

मुरैना। शहर के जौरा रोड स्थित मथुरा मार्केट के सामने निर्माणाधीन सड़क में घटिया गुणवत्ता के कार्य किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान बिना उचित बेस तैयार किए सीधे मिट्टी के ऊपर सीमेंट के गट्टे (ब्लॉक) बिछाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में यदि इस स्थान पर पानी भर गया और उसके ऊपर कोई भारी वाहन खड़ा हो गया, तो सड़क धंसने की पूरी आशंका है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।

मौके पर जब पुष्पांजलि न्यूज़ चैनल की टीम पहुंची, तो वहां कार्य कर रहे कारीगर और मजदूर कैमरा देखकर मौके से चले गए। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर और भी सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं हुई, तो भविष्य में यह सड़क आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

जौरा रोड पर सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता के आरोप, मिट्टी पर रखे जा रहे सीमेंट के गट्टे मुरैना। शहर के जौरा रोड स्थित मथुरा मार्केट के सामने निर्माणाधीन सड़क में घटिया गुणवत्ता के कार्य किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान बिना उचित बेस तैयार किए सीधे मिट्टी के ऊपर सीमेंट के गट्टे (ब्लॉक) बिछाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में यदि इस स्थान पर पानी भर गया और उसके ऊपर कोई भारी वाहन खड़ा हो गया, तो सड़क धंसने की पूरी आशंका है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। मौके पर जब पुष्पांजलि न्यूज़ चैनल की टीम पहुंची, तो वहां कार्य कर रहे कारीगर और मजदूर कैमरा देखकर मौके से चले गए। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर और भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं हुई, तो भविष्य में यह सड़क आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 2, 2026

यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में छात्रों पर हमला, 10-15 युवकों ने की मारपीट
सोशल मीडिया पर वायरल पुराने विवाद के वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा मामला, विद्यापीठ की लाल टी-शर्ट पहने छात्रों को निशाना बनाने का आरोप,

यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में छात्रों पर हमला, 10-15 युवकों ने की मारपीट सोशल मीडिया पर वायरल पुराने विवाद के वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा मामला, विद्यापीठ की लाल टी-शर्ट पहने छात्रों को निशाना बनाने का आरोप,

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 2, 2026