#अलीगढ़ पुलिस का फिटनेस मिशन तेज, SSP ने रोरावर थाने में नवनिर्मित जिम का किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम और बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया प्रेरित,अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों की फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर पुलिस विभाग ने नई पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना रोरावर परिसर में नवनिर्मित जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जिम में उपलब्ध विभिन्न फिटनेस उपकरणों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। SSP ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य से कार्यक्षमता बढ़ती है। नवनिर्मित जिम से पुलिसकर्मियों को नियमित कसरत की सुविधा मिलेगी। विभाग का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त और बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ ड्यूटी के लिए तैयार रखना है।
#AligarhPolice #UPPolice #SSPAligarh #PoliceFitness #Roaravar
Koil, Aligarh | Sep 8, 2026