Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

नगर निगम आयुक्त ने की राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा लापरवाही बरतने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन रोका, दो निलंबित सिंगरौली, 23 जून 2026ध् नगर पालिक निगम कार्यालय में नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान की अध्यक्षता में राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संग्रहण की प्रगति, जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों एवं विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड स्तर पर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं, कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही पाए जाने पर वार्ड प्रभारी नवल किशोर एवं अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसके साथ ही दो कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि आगामी 6 माह के लिए बढ़ाई गई। आयुक्त ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए राजस्व वसूली में सराहनीय योगदान देने वाले श्री मो. वकील एवं श्री वैभव गोस्वामी की प्रशंसा की। बैठक में आयुक्त ने शहर में संचालित अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने, ट्रेड लाइसेंस बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा समग्र आईडी संबल योजना एवं सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वृद्धि एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त आरपी बैंस,नवजीवन बिहार के प्रभारी आर बी सिंह सहित सभी वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

Singrauli, Singrauli | Jun 23, 2026

MORE NEWS

आंधी के साथ उड़ी धूल, पूरे क्षेत्र में छाया कोयले जैसा माहौल

आंधी के साथ उड़ी धूल, पूरे क्षेत्र में छाया कोयले जैसा माहौल

Singrauli, Singrauli | Jun 22, 2026

NCL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को नहीं पता ड्यूटी क्या है?

NCL की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को नहीं पता ड्यूटी क्या है?

Singrauli, Singrauli | Jun 21, 2026

माड़ा के मनोरम इको पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम
-----:-----:--- -:----:----:----:----:----:----:--- :--- :---- :-----:----:---
सिंगरौली : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क, माड़ा की सुरम्य पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित हुआ जो कि पर्यटकों की पहली पसंद है । 

यहाँ प्रकृति की गोद में हजारों की संख्या में उमड़े नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा माड़ा इको पार्क परिसर "योग करें, निरोग रहें" और "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस गरिमामय और भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम , सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक श्री सियाज़ के एम , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी,योगा गोल्ड मेडलिस्ट अमन शुक्ला  सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के  सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

#InternationalYogaDay

माड़ा के मनोरम इको पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम -----:-----:--- -:----:----:----:----:----:----:--- :--- :---- :-----:----:--- सिंगरौली : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क, माड़ा की सुरम्य पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित हुआ जो कि पर्यटकों की पहली पसंद है । यहाँ प्रकृति की गोद में हजारों की संख्या में उमड़े नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा माड़ा इको पार्क परिसर "योग करें, निरोग रहें" और "वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग" के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस गरिमामय और भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम , सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक श्री सियाज़ के एम , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी,योगा गोल्ड मेडलिस्ट अमन शुक्ला सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। #InternationalYogaDay

Singrauli, Singrauli | Jun 21, 2026

नगर निगम आयुक्त ने की राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा लापरवाही बरतने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन रोका, दो निलंबित सिंगरौली, 23 जून 2026ध् नगर पालिक निगम कार्यालय में नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान की अध्यक्षता में राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संग्रहण की प्रगति, जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों एवं विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड स्तर पर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं, कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही पाए जाने पर वार्ड प्रभारी नवल किशोर एवं अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसके साथ ही दो कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि आगामी 6 माह के लिए बढ़ाई गई। आयुक्त ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए राजस्व वसूली में सराहनीय योगदान देने वाले श्री मो. वकील एवं श्री वैभव गोस्वामी की प्रशंसा की। बैठक में आयुक्त ने शहर में संचालित अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने, ट्रेड लाइसेंस बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा समग्र आईडी संबल योजना एवं सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वृद्धि एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त आरपी बैंस,नवजीवन बिहार के प्रभारी आर बी सिंह सहित सभी वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे। - Singrauli News