
जनपद चित्रकूट में ग्राम पंचायत निहिं मजरा निहिं वि०ख० मानिकपुर के पास छुलछुलिया नदी पर दीर्घ सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य
जनपद चित्रकूट में ग्राम पंचायत निहिं मजरा निहिं वि०ख० मानिकपुर के पास छुलछुलिया नदी पर दीर्घ सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासनादेश संख्या 259/2025/2262/001-23-9002-002-92-2025 दिनांक 21.12.2025 द्वारा रू0 1009.81 लाख की प्राप्त हुयी है।
प्रस्तावित सेतु के अपस्ट्रीम व डाउनस्ट्रीम में कोई भी दीर्घ सेतु निर्मित नही है, अपस्ट्रीम में 03 कि0मी0 की दूरी पर 36 मी0 लम्बाई का रपटा बगदरी गांव के पास निर्मित है, बाढ के समय रपटे के ऊपर 1.50 मी0 पानी बढ जाता है व डाउनस्ट्रीम में 3 कि0मी0 की दूरी पर 90 मी0 लम्बाई का रपटा गोबरहाई गांव के पास निर्मित है जो वर्तमान में बीच में टूटा है आवागमन बाधित है। प्रत्येक वर्षा ऋतु में प्रस्तावित स्थल पर निर्मित रपटा जलमग्न हो जाता है, जिससे नदी के दोनो ओर के गावों का आपसी सम्पर्क टूट जाता है।
प्रस्तावित सेतु के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को मानिकपुर, कर्वी (चित्रकूट) पहुंचने के लिये लगभग 20 किमी0 कम दूरी तय करनी पडेगी तथा स्थानीय मण्डी से जुडाव सुलभ होगा जिससे समय की बचत एवं आर्थिक लाभ के साथ साथ क्षेत्र का विकास होगा।
प्रस्तावित सेतु का निर्माण हो जाने से गोबरहाई, भौठीपुरवा, रतनपुर, शेषपुर, चरैया, बगदरी, बाघा पुरवा आदि ग्रामों की लगभग 25000 आबादी लाभान्वित होगी।