बारिश में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, एक दिन में चार मौतों से हड़कंप
छतरपुर। बारिश के मौसम में जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिला अस्पताल में एक दिन में सांप के काटने से मृत चार लोगों के पोस्टमार्टम किए गए। मृतकों में बच्चा कृतिक, बच्ची रक्षा सहित रचना और राकेश शामिल हैं। डॉक्टर रवि सोनी ने चारों मौतों की वजह सर्पदंश की पुष्टि की।
सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया के अनुसार, इससे पहले दो दिनों में सर्पदंश के 14 मरीज अस्पताल पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
डॉ. रवि सोनी ने बताया कि सर्पदंश के बाद कई लोग झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवा देते हैं, जिससे हालत गंभीर हो सकती है। उन्होंने पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी।
बारिश में सांप बिलों से बाहर निकलकर सूखी जगह तलाशते हैं। ऐसे में घर, खेत और आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है। #chhatrpur #MPNews #mpnews #vayralreels #MPCGExpress #buxwaha