
*योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है - ---श्रीमती-सरला दिनेश फौजी सरपंच पचोखरा*
*जनपद पंचायत रौन के ग्राम पंचायत पचोखरा में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन*
लहार --- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत रौन के ग्राम पंचायत पचोखरा में योग शिविर का आयोजन किया गया
इस दौरान पचोखरा पंचायत सचिव हरी सिंह कुशवाह मुख्यरूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होकर सामूहिक रूप से आसन, प्राणायाम और ध्यान की यौगिक क्रियाओं में भाग लिया। ग्राम पंचायत पचोखरा की सरपंच श्रीमती सरला दिनेश फौजी ने कहा कि भारत ने विश्व को योग का अमूल्य उपहार दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। आज योग सीमाओं, संस्कृतियों और भाषाओं को पार कर एक वैश्विक अभियान बन गया है।आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि योग को केवल एक दिन के आयोजन न समझें, बल्कि इसे रोजमर्रा के जीवन में आत्मसात करें। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को योग से जोड़ते हुए भारत की इस दिव्य परंपरा को विश्व में फैलाएँ। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम पंचायत पचोखरा की विभिन्न शासकीय संस्थाओं में भी सामूहिक योग के कार्यक्रम हुए।