अ.जा. आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय ने मां बगलामुखी देवी मंदिर में दर्शन कर, पूजा-अर्चना की
प्रदेश एवं जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की
आगर-मालवा 17 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय ने शुक्रवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र शक्तिपीठ मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर, नलखेड़ा में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश एवं जिले वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की।
इस अवसर पर श्री मालवीय ने मंदिर परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा नलखेड़ा में अनुसूचित जाति कल्या्ण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का निरीक्षण भी किया और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा