जंगली सूअर के हमले में ग्रामीण घायल, दोनों पैरों और आंख के ऊपर आई चोट
शाहनगर वन परिक्षेत्र के ग्राम बुधरौड में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जंगली सूअर के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दयाराम यादव सुबह गांव के बाहर टहलने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। दयाराम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सूअर वहां से भाग गया।
हमले में दयाराम यादव के दोनों पैरों और चेहरे पर आंख के ऊपर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक टिकरिया श्रीनिवास पांडेय एवं सुरक्षा श्रमिक मूरत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।
इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी शाहनगर लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वन विभाग द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
स्थान — ग्राम बुधरौड, शाहनगर वन परिक्षेत्र
#शाहनगर #बुधरौड #जंगलीसूअर #वन्यजीव #वनविभाग #पन्ना #शाहनगरन्यूज #BreakingNews