
मित्रपुरा थाना पुलिस की साइबर ठगी पर कार्रवाई, पीड़ित को वापस दिलाए 20 हजार रुपये
सवाई माधोपुर। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मित्रपुरा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के पीड़ित को पूरी राशि वापस दिलवाई है। साइबर ठगों ने परिवादी के बैंक खाते से 20 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस के प्रयासों से पूरी राशि परिवादी के खाते में रिफंड करवा दी गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौली श्री हिम्मत सिंह (आरपीएस) और पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बौली श्री हंसराज बैरवा (आरपीएस) के सुपरविजन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस निरीक्षक एवं मित्रपुरा थानाधिकारी श्री कैलाश चन्द शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित रायसिंह पुत्र बद्रीलाल गुर्जर, उम्र 32 वर्ष, निवासी गोटोड़, थाना मित्रपुरा, जिला सवाई माधोपुर के साथ हुई साइबर ठगी की राशि वापस दिलवाई। ठगी के 20 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में रिफंड करवाए गए।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
1. कैलाश चन्द शर्मा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना मित्रपुरा।
2. विष्णु प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल।
3. सीताराम, कांस्टेबल — विशेष भूमिका।
पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ित को राहत मिली है। पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।