उदयपुर के उबेश्वर क्षेत्र में दुर्लभ 'लौडांकिया वाइन स्नेक' कैमरे में कैद
उदयपुर के प्रसिद्ध वन्यजीव क्षेत्र उबेश्वर जी में 12 जुलाई 2026 को दुर्लभ सर्प प्रजाति लौडांकिया वाइन स्नेक (Ahaetulla laudankia) का सफल फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण किया गया। इस दुर्लभ सर्प को उदयपुर के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर रोहित द्विवेदी ने, श्री शरद अग्रवाल और दीपाल कालरा के मार्गदर्शन में खोजा और अपने कैमरे में कैद किया। इस दुर्लभ सर्प प्राजाती को डॉ0 सतीश शर्मा (रिटायर्ड आर.एफ.एस अधिकारी एवं वन्यजीव विशेषज्ञ) द्वारा 30 वर्ष पहले उदयपुर में ही देखा और रिकॉर्ड किया गया था।
Laudankia Vine Snake भारत में पाई जाने वाली वाइन स्नेक (Vine Snake) समूह की एक दुर्लभ प्रजाति है, जिसका वैज्ञानिक विवरण वर्ष 2019 में प्रकाशित हुआ था। यह प्रजाति केवल भारत (Endemic to India) में पाई जाती है। इसका प्राकृतिक विस्तार पूर्वी घाट (Eastern Ghats) से मध्य भारत होते हुए पूर्वी राजस्थान तक माना जाता है। राजस्थान में इसके रिकॉर्ड अत्यंत सीम�