मझौलिया के M. G. पब्लिक स्कूल का लापता छात्र मोतिहारी के जीवधारा से बरामद।
बेतिया/मझौलिया। मझौलिया स्थित एम.जी. पब्लिक हाई स्कूल के छात्रावास से सामान खरीदने के नाम पर छुट्टी लेकर बाजार निकला छात्र आरिश आलम अचानक लापता हो गया। छात्र के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर विद्यालय प्रबंधन और परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने छात्र की तलाश शुरू करते हुए मामले की जानकारी पुलिस को भी दी। इसी बीच छात्र के मोतिहारी के जीवधारा रेलवे स्टेशन पर मिलने की सूचना मिली। छात्र के सकुशल बरामद होने की खबर मिलते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। बताया जा रहा है कि छात्र छात्रावास से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन निर्धारित समय पर वापस नहीं पहुंचा। इसके बाद उसकी खोजबीन तेज कर दी गई। जीवधारा स्टेशन से छात्र के बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। छात्र के वहां तक पहुंचने के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।