छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में एक स्पीच थेरपिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रांजुल बलियान के रूप में हुई है। पीड़ित महिला अपने बच्चे को स्पीच थेरेपी दिलाने के लिए आरोपी के क्लिनिक पर जाया करती थी, जहाँ आरोपी ने उसकी मज़बूरी का फ़ायदा उठाया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी प्रांजुल बलियान साल 2023 से महिला को डरा-धमकाकर लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा था। महिला की शिकायत के बाद हरकत में आई अम्बिकापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #CrimeNews #AmbikapurPolice #BreakingNews #SocialAwareness #FatafatNews