दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद बड़ा संगठनात्मक फैसला सामने आया है। पार्टी ने दतिया जिला भाजपा की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला अध्यक्ष के साथ-साथ सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और मंडल स्तर की टीमों को भी भंग कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर हुई समीक्षा बैठक में उपचुनाव की हार, संगठन की कार्यशैली, भीतरघात की शिकायतों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। भाजपा जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को सक्रिय करने की तैयारी में जुट गई है।
#Datia #BJP #MadhyaPradesh #Bhopal #Politics