
शाहजहांपुर तीन बिछड़े परिवारों को मिला दिया महिला परामर्श केंद्र आपको बता दें
1.थाना तिलहर* के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। आवेदिका का पति अपने माता पिता के कहने में चलता है अगर आवेदिका का पति आवेदिका की बात मानता है तो आवेदिका अपने पति के साथ रहने को तैयार है। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। मैं अपनी पत्नी की बात मानूंगा।दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*2. **थाना जलालाबाद* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 04माह पूर्व हुई थी। आवेदिका ने बताया मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट की थी गुस्से में आकर मैंने अपने पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दे दिया था। द्वितीय पक्ष ने बताया मैं अपनी पत्नी के साथ कभी मारपीट नहीं करूंगा अपनी पत्नी को अच्छे से रखूंगा। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*3.थाना पुवायां* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 01वर्ष पूर्व हुई थी ।आवेदिका के 6 महीने की छोटी बेटी है आवेदिका का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था आवेदिका मायके में 07 माह से रह रही थी आवेदिका का कहना है कि मेरा पति मुझे मारता है व खर्चे के लिए पैसे नहीं देता है अगर मेरे पति मुझे सही से रखेंगे तो मैं अपने पति के साथ रहने को तैयार हूं । द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। मैं अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करुंगा| मैं खर्चे के लिए हर महीने अपनी पत्नी को पैसे अलग से दूंगा।दनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*इस मौके पर प्रमुख म0आ0 पिंकी,महिला आरक्षी निशा मिश्रा, महिला आरक्षी नेहा चौहान, महिला आरक्षी शीतल चौहान, महिला आरक्षी रश्मि चौधरी, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, आरक्षी विनीत आदि मौजूद रहे।