घर-घर #तिरंगा अभियान के तहत पांकी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
पांकी, पलामू: #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को पांकी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
हाथों में तिरंगा लिए लोग पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यात्रा के माध्यम से लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता शत्रुध्न सिंह, , चुनमुन पांडे, श्याम नंदन ओझा, शंकर प्रसाद, राजेंद्र यादव, अक्षय कुमार, अजय सिंह शिक्षक, रोशन सिंह, यशवंत सिंह कुंदन सिंह सहित कई लोग शामिल थे
Panki, Palamu | Aug 14, 2026