95 साल की बुजुर्ग प्रीतम देवी ने पेश की मिसाल, बाईं जट्ट मतदान केंद्र पहुंचकर किया मतदान
लोकतंत्र के महापर्व में उम्र कभी बाधा नहीं बनती, इसकी बानगी शेरपुर सूरौठ क्षेत्र में देखने को मिली। यहां 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रीतम देवी ने बाईं जट्ट पंचायत मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उम्र के इस पड़ाव पर भी प्रीतम देवी के चेहरे पर मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आया। उन्होंने केंद्र पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाला और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाई। 95 साल की बुजुर्ग महिला का यह जज्बा क्षेत्र के युवाओं और अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है।