Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मकराना में पल्स पोलियो अभियान सफल 55,859 बच्चों को पिलाई सुरक्षा की 'दो बूंद'। ​दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री मोहम्मद शहजाद। डीडवाना कुचामन।मकराना ब्लॉक में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत संचालित तीन दिवसीय विशेष अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष की आयु के कुल 55,859 बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए 472 टीमों का गठन किया गया था। अभियान के पहले दिन पोलियो बूथों पर टीकाकरण किया गया, जबकि दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर दस्तक दी। इस दौरान उन बच्चों को विशेष रूप से चिह्नित कर खुराक पिलाई गई जो किसी कारणवश पहले दिन बूथ पर नहीं पहुंच सके थे। पूरे अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरंतर निगरानी रखी। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र बधाला, बीपीएम आरिफ मंसूरी, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर नरेश पुरी गोस्वामी तथा सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर अनवर हुसैन ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों की सक्रियता के चलते अभियान का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित रहा। अभियान की सफलता पर विभागीय अधिकारियों ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय आमजन का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही मकराना ब्लॉक में टीकाकरण का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे भविष्य में भी अपने बच्चों के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक रहें और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

MORE NEWS

पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न, 15 वाहनों की नीलामी से ₹8,71,700 का राजस्व प्राप्त।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। विभागीय उपयोग से बाहर हो चुके   कुल 15 नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ परिसर में "जहाँ है-जैसे है" की स्थिति के आधार पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न कराई गई। जिसमें कुल 8,71,700 राजस्व आय की प्राप्ति हुई
       जिला पुलिस अधीक्षक  धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा, समिति के अन्य सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नीलामी में केवल जीएसटी पंजीकृत फर्मों एवं पात्र बोलीदाताओं ने भाग लिया। सभी वाहनों की बोली निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिस्पर्धात्मक रूप से संपन्न कराई गई तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को वाहन नियमानुसार आवंटित किए गए। नीलामी में विभाग के कुल 15 नकारा वाहन  नीलाम किए गए, जिनमें 06 बोलेरो, 04 जीप, 01 टवेरा एवं 04 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन वाहनों की नीलामी से पुलिस विभाग को ₹8,71,700 (आठ लाख इकहत्तर हजार सात सौ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।

पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न, 15 वाहनों की नीलामी से ₹8,71,700 का राजस्व प्राप्त। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। विभागीय उपयोग से बाहर हो चुके कुल 15 नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ परिसर में "जहाँ है-जैसे है" की स्थिति के आधार पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न कराई गई। जिसमें कुल 8,71,700 राजस्व आय की प्राप्ति हुई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा, समिति के अन्य सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नीलामी में केवल जीएसटी पंजीकृत फर्मों एवं पात्र बोलीदाताओं ने भाग लिया। सभी वाहनों की बोली निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिस्पर्धात्मक रूप से संपन्न कराई गई तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को वाहन नियमानुसार आवंटित किए गए। नीलामी में विभाग के कुल 15 नकारा वाहन नीलाम किए गए, जिनमें 06 बोलेरो, 04 जीप, 01 टवेरा एवं 04 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन वाहनों की नीलामी से पुलिस विभाग को ₹8,71,700 (आठ लाख इकहत्तर हजार सात सौ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 30, 2026

खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश,233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश,233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 29, 2026

डबल इंजन सरकार का उभरता विकास....

आरनी में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान

सफाई व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

राशमी। पंचायत समिति के ग्राम आरनी में सड़कों एवं नालियों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में गंदगी जमा हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।
  ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन डालने के कार्य के दौरान सड़कों को खोदा गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से सड़कें खराब स्थिति में हैं और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
   ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है।
   ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अधूरे पाइपलाइन एवं सड़क मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

डबल इंजन सरकार का उभरता विकास.... आरनी में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान सफाई व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी। दैनिक वीरधरा राजस्थान। राशमी। पंचायत समिति के ग्राम आरनी में सड़कों एवं नालियों की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में गंदगी जमा हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन डालने के कार्य के दौरान सड़कों को खोदा गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से सड़कें खराब स्थिति में हैं और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे सड़कें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अधूरे पाइपलाइन एवं सड़क मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 28, 2026

मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है, साहब मुझे न्याय दिलाओ...!

चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र का है यह पूरा मामला,
शंभूपुरा निवासी एक युवक ने बताया मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है,
युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुझे मेरी पत्नी से मिलवा दो,
बालिक युवक युवती की 2 साल पहले हो चुकी है कोर्ट मैरिज, 
फिर भी कानून के खिलाफ जाकर कार्यवाही का आरोप,
युवक ने कहा पत्नी आना चाहती लेकिन ससुर ओर पुलिस नही मिलाना चाहती,
शंभूपुरा पुलिस के एक एएसआई ओर महिला कॉन्स्टेबल पर गम्भीर आरोप,
युवक ने कहा पुलिस ने वकील के मार्फ़त पैसे लिए, ससुर ने भी पैसे लिया,
बावजूद इसके लड़की के असली बयान के बजाय अपनी मर्जी से तैयार की रिपोर्ट,
अब युवक अपनी पत्नी के लिए दर दर भटकने को मजबूर,
युवक को डर कही पत्नी के साथ कुछ गलत ना कर दिया हो,
मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध, अब क्या एक्शन लेंगे एसपी....!!
@policerajasthan @chittorgarh_police @surendra_jadawat_inc @mlacbsaakya @cpjoshibjp @rajcmo #vdn #chittorgarh #news #trending #shambhupura

मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है, साहब मुझे न्याय दिलाओ...! चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र का है यह पूरा मामला, शंभूपुरा निवासी एक युवक ने बताया मेरी पत्नी का किडनैप हुआ है, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुझे मेरी पत्नी से मिलवा दो, बालिक युवक युवती की 2 साल पहले हो चुकी है कोर्ट मैरिज, फिर भी कानून के खिलाफ जाकर कार्यवाही का आरोप, युवक ने कहा पत्नी आना चाहती लेकिन ससुर ओर पुलिस नही मिलाना चाहती, शंभूपुरा पुलिस के एक एएसआई ओर महिला कॉन्स्टेबल पर गम्भीर आरोप, युवक ने कहा पुलिस ने वकील के मार्फ़त पैसे लिए, ससुर ने भी पैसे लिया, बावजूद इसके लड़की के असली बयान के बजाय अपनी मर्जी से तैयार की रिपोर्ट, अब युवक अपनी पत्नी के लिए दर दर भटकने को मजबूर, युवक को डर कही पत्नी के साथ कुछ गलत ना कर दिया हो, मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध, अब क्या एक्शन लेंगे एसपी....!! @policerajasthan @chittorgarh_police @surendra_jadawat_inc @mlacbsaakya @cpjoshibjp @rajcmo #vdn #chittorgarh #news #trending #shambhupura

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 28, 2026

*🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 2️⃣8️⃣▪️6️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी  मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚

*🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 2️⃣8️⃣▪️6️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 28, 2026