
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम 09 को
शासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण भी करेंगे अधिकारी
-----
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत 09 अक्टूबर को ग्राम ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन ढोढर परिसर में दोपहर 01 बजे से होगा। इसके पूर्व अधिकारियों द्वारा कलस्टर क्षेत्र के ग्रामों में शासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया जायेगा।
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढोढर सहित बगदरी, बगदिया, बहरावदा, धीरोली, हासिलपुर, जैनी, काशीपुर, खिरखिरी, लाडपुरा, मानपुर, सेमल्दा, जवासा, जावदेश्वर, चकबमूलिया एवं सेवापुर शामिल रहेंगे। इस अभियान के दौरान क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निराकरण किया जायेगा तथा शासकीय योजनाओं की निगरानी के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में शेष पात्र लोगों को लाभ देने की कार्यवाही की जायेगी।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत लगने जा रहे शिविर- जनसंवाद कार्यक्रम में भ्रमण क्षेत्र की लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किया जायेगा तथा लोक सेवा गारंटी के अधिनियम के अंतर्गत दर्ज भ्रमण क्षेत्र के लंबित प्रकरण भी निराकृत होंगे। इसके साथ ही अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बटवारा के लंबित प्रकरण भी निराकृत किये जायेगे। ई-केवायसी शिविर व आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाए जाएंगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur