ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई
दिनांक 19.08.2026 को आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं रेल थाना आरा के थानाध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर गश्त एवं अपराध निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 के बीच स्थित एफओबी की पूर्वी सीढ़ी के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान विकास यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी फिलांगी, थाना बिहिया, जिला भोजपुर तथा अरुण यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी बरास, थाना जमनिया, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो चोरी के संदिग्ध मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹25,000/- है, बरामद किए गए। दोनों व्यक्तियों द्वारा बरामद मोबाइल फोन के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। पूछताछ में यह भी पता चला कि अरुण यादव पूर्व में चोरी के कई मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। दोनों को गिरफ्तार कर बरामद मोबाइल फोन को विधिवत जब्त किया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई रेल थाना आरा, जीआरपी द्वारा की जा रही है।
Arrah, Bhojpur | Aug 19, 2026