Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

'सालों' विवाद के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी, फेसबुक पोस्ट जारी देहरादून, 26 जुलाई। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने छात्रों को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यदि उनके किसी शब्द या उसके उच्चारण से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें इसका खेद है और वे क्षमाप्रार्थी हैं। दरअसल, 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चाओं के बीच महेंद्र भट्ट के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में छात्रों के लिए "सालों" शब्द बोले जाने का आरोप लगा, जिसके बाद राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। हालांकि, महेंद्र भट्ट ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने "सालों" नहीं बल्कि "सारों" शब्द कहा था और उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके बावजूद विवाद थमता नहीं दिखा और विपक्ष के साथ-साथ छात्र संगठनों ने भी उनसे माफी की मांग की। बढ़ते विवाद के बीच अब महेंद्र भट्ट ने फेसबुक पोस्ट में लिखा— "यदि मेरे कल के वक्तव्य के किसी शब्द या उसके उच्चारण से भ्रमवश किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो मुझे उसका खेद है और मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।" महेंद्र भट्ट की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब यह देखना होगा कि उनकी माफी के बाद यह विवाद शांत होता है या विपक्ष और छात्र संगठन आगे भी इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखते हैं। #uttarakhand #bjp #viral #top #news

Uttarakhand, India | Jul 26, 2026

MORE NEWS