
आज मदन मोहन शर्मा का जन्मदिन, कुछ ही दिन पहले पार्टी में भी मिला बड़ा दायित्व
पांवटा साहिब :- वरिष्ठ भाजपा नेता , समाजसेवी व उद्यमी मदन मोहन शर्मा का आज जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनायें देने के लिए उनके शुभचिंतको व कार्यकर्ताओं में उत्साह नज़र आया। इस अवसर पर पांवटा साहिब के मोहकमपुर- नवादा में बड़े हर्षौल्लास के साथ उनका जन्ममदिवस मनाया गया ,उनके जन्म दिन पर पानी का टैंकर जनता को भेंट किया गया जिससे गाँव की सड़कों पर पानी का छिडकाव किया जा सकेगा ताकि धूल आदि से ग्रामीणों को परेशान न होना पड़े। मदन मोहन शर्मा जहाँ क्षेत्र के सेंकडो लोगो को प्रत्यक्ष व् अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जोड़े हुए है वहीँ दूसरी तरफ समाजसेवा में भी उनका बड़ा योगदान रहता है। भारतीय जनता पार्टी में भी उन्हें हाल ही में बड़ा दायित्व मिला है। हिमाचल प्रदेश भाजपा की ओर से मदन मोहन शर्मा को सिरमौर जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बीते 21 अक्टूबर 2026 को 17 जिलों के समन्वयको की सूची जारी की थी इसमें मदन मोहन शर्मा का नाम भी शामिल है। संगठन में जिम्मेदारी उसी की बढ़ती है जिसकी भूमिका को पार्टी अपने कार्यों के विस्तार में महत्वपूर्ण मानती है , हिमाचल प्रदेश भाजपा की ओर से मदन मोहन शर्मा को सिरमौर जिला समन्वयक नियुक्त किया जाना उनके संगठनात्मक दायित्व के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदन मोहन शर्मा को अब जिले में भी समन्वय की जिम्मेदारी सौंप गई है यानी प्रदेश स्तर पर निभाई जा रही भूमिका के साथ अब सिरमौर जिला में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ने का दायित्व भी उनके पास रहेगा। पार्टी की व्यवस्था के तहत विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े नेताओं को जिला स्तर पर समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है, मदन मोहन शर्मा के लिए यह नियुक्ति दोहरी संगठनात्मक जिम्मेदारी लेकर आई है। औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के तौर पर उनका दायरा पहले ही प्रदेश स्तर का है जबकि जिला समन्वयक की नई भूमिका में उन्हें सिरमौर में विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच संपर्क और तालमेल स्थापित करने का दायित्व देता है। भाजपा की राजनीति में संगठनात्मक नियुक्तियां केवल पद तक सीमित नहीं होती बल्कि उनके साथ कार्यकर्ताओं से संवाद विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी जुड़ी रहती है। मदन मोहन शर्मा की नई भूमिका में इन पहलुओं पर विशेष ध्यान रहेगा।
गौरतलब है की भाजपा ने चंबा, नूरपुर, कांगड़ा, पालमपुर, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, देहरा, सुंदर नगर, मंडी, कुल्लू ,लाहौल-स्पीति ,किन्नौर, महासू, शिमला सोलन और सिरमौर में जिला समन्वयक नियुक्त किये है। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के कामकाज को जिला स्तर पर समन्वित करने की व्यवस्था बनाई है। मदमोहन शर्मा को मिली जिम्मेदारी से उनकी संगठनात्मक भूमिका का दायरा बड़ा है अब उनके सामने प्रदेश स्तर के दायित्व के साथ सिरमौर में प्रकोष्ठों के बीच संबंधो को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी होगी।