
आज दिनांक 18.08.2026 को निवर्तमान जिला पदाधिकारी, सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय (भा०प्र०से०) द्वारा जिला पदाधिकारी, सिवान का प्रभार उप विकास आयुक्त, सिवान श्री अमिताभ सिह को सौंपा गया।
प्रभार हस्तांतरण के अवसर पर निवर्तमान जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारियों अन्य कर्मियों तथा जिला प्रशासन से जुड़े सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जो अपेक्षित सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ, उसके लिए वे सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समन्वय एवं सहयोग से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने तथा उनके सफल क्रियान्वयन में सहायता मिली। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिला प्रशासन के कार्यों को गति प्रदान की गई, जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।अन्त में उन्होंने पूरे जिलावासियो को भी धन्यवाद के साथ शुभकामनाएं दीं।