गोपालगंज: मस्जिद के इमाम हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
गोपालगंज में मस्जिद के इमाम हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कैंची, चोरी किया हुआ मोबाइल और खून से सना कपड़ा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, SP के निर्देश पर SDPO हथुआ के नेतृत्व में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।
बताया जा रहा है कि बीते 17 अगस्त की देर रात मस्जिद में चाकू मारकर इमाम की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।