बांदा: थाना कालिंजर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
बांदा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत थाना कालिंजर की मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सहायता सेवाओं और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
#BandaPolice #MissionShakti6 #महिलासुरक्षा #नारीसशक्तिकरण #UPPolice
Banda, Banda | Oct 22, 2026