
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से मानवता और सामाजिक जागरूकता की एक बेहद प्रेरक मिसाल सामने आई है। चिरमिरी में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप के मंच पर जिला कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लेकर सबको प्रेरित किया। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में यह घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर की इस संवेदनशीलता और दूरगामी सोच की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय कदम बताया।
प्रशासनिक पद पर रहते हुए समाज को नई दिशा दिखाने वाला यह निर्णय पूरे क्षेत्र में चर्चा और सम्मान का विषय बना हुआ है। देहदान को लेकर समाज में मौजूद हिचकिचाहट और भ्रांतियों को तोड़ने की दिशा में यह एक मजबूत संदेश है। कलेक्टर की इस पहल की हर वर्ग द्वारा खुले दिल से प्रशंसा की जा रही है, जो आने वाले समय में चिकित्सा शिक्षा और अंगदान-देहदान के प्रति आम जनमानस में जागरूकता की एक नई लहर पैदा करेगी।
#Dehdan #Manendragarh #Inspiration #ChhattisgarhNews #Chirmiri #SocialAwareness #OrganDonation #InspirationalStory #SantanaDeviJangde #FatafatNews