कटिहार- नॉर्थ ईस्ट एक्स्प्रेस से चार विदेशी नागरिक को रेल सुरक्षा बल और जीआरपी ने संयुक्त कारवाई में गिरफ्तार किया l म्यांमार के एक नागरिक मुहम्मद नूर आलम को गिरफ्तार किया गया l जबकि तीन नाबालिग लड़कियों को निरुद्ध किया गया l पकड़ा गया संदिग्ध विदेशी कामाख्या से जम्मू जा रहा था l गिरफ्तार विदेशी नागरिक के पास कोई पासपोर्ट, प्रवास का कोई वैध कागजात नहीं मिला l आरपीएफ ने गिरफ्तार म्यांमार के नागरिक के पास से मोबाइल सहित भारतीय और बांग्लादेशी मुद्रा बरामद किया l अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने को लेकर प्राथमिकी रेल थाना में दर्ज की गयी है l
Bihar, India | Sep 14, 2026