
छतरपुर जिले के थाना बमीठा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले 6 साल से फरार ₹3000 के इनामी आरोपी को बड़ोदरा, गुजरात से किया गिरफ्तार
वर्ष 2020 में थाना बमीठा में महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम को आरोपी के गुजरात में होने की सूचना प्राप्त हुई।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए 6 साल से फरार ₹3000 के इनामी आरोपी ओमप्रकाश खरे पिता भगवत प्रसाद खरे निवासी बोडला जिला कवर्धा, छत्तीसगढ़ को जिला बड़ोदरा, गुजरात से अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उप निरीक्षक बाबूलाल, प्रधान आरक्षक राजाभैया, चंद्रशेखर, आरक्षक मनीष चौरसिया, साइबर से धर्मराज की भूमिका रही।
#chhatarpur