कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा बेगूसराय के कंकौल स्थित प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी परिसर में संचालित आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र में शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य एवं शास्त्रीय वादन का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
6 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक छात्र-छात्राएं 3 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण-पत्र के साथ नामांकन करा सकते हैं।
प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 सीटें उपलब्ध हैं तथा नामांकन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
केंद्र मंगलवार से रविवार तक दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहता है। अधिक जानकारी के लिए कला एवं संस्कृति कार्यालय, अटल खेल भवन, गांधी स्टेडियम, बेगूसराय से संपर्क किया जा सकता है।
@iprdbihar
#begusarai
@artandculturebihar