21 जून को मनाया जायेगा 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
जिला स्तरीय कार्यक्रम आई.टी.आई. परिसर में प्रातः 6:00 बजे से होगा आयोजित
सांसद श्रीमती संध्या राय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा कार्यक्रम
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा।
क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आई.टी.आई. परिसर भिण्ड में 21 जून 2026 दिन रविवार को प्रातः 6:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री जी के उद्धबोधन एवं मुख्यमंत्री जी के उद्धबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना जायेगा।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासन द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग करवाया जाएगा। जिसमें सभी जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
जिले के नागरिकों से भी अपील है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आईटीआई परिसर भिण्ड में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में सहभागिता करें।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#IDY2026
#YogaForHealthyAgeing
#भिण्ड
#Bhind