समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फैक्ट्री पर छापेमारी में 890 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार.
समस्तीपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खानपुर थाना क्षेत्र के खनजापुर स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 890 लीटर विदेशी शराब बरामद की और मौके से मनोज साह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रोसड़ा थाना क्षेत्र के ऐरौत मुसहरी का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शराब की खेप को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
#Samastipur #Khanpur #BiharPolice #LiquorSmuggling #ForeignLiquor #PoliceRaid #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #SamastipurPolice #StreamBihar #LatestNews #खानपुर #समस्तीपुर #बिहार_पुलिस #शराब_तस्करी #विदेशी_शराब #ब्रेकिंग_न्यूज़ #स्ट्रीम_बिहार