छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर (दरिमा क्षेत्र) स्थित बरकेला शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक की गंभीर लापरवाही और बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई ठप है और मासूमों को टंकी का दूषित पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
पूर्व में दी गई शिकायतों पर शिक्षा विभाग की अनदेखी से नाराज पालकों ने स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नया ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने शिक्षक को तत्काल हटाने, लचर व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराने और साफ पेयजल सुनिश्चित करने की सख्त मांग की है। प्रशासनिक चुप्पी के बीच अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग इस पर कब ठोस कार्रवाई करेगा।
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #Surguja #SchoolProtest #EducationSystem #SurgujaNews #RuralChhattisgarh #BreakingNews #FatafatNews