
#महोबा - अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा , गुमशुदा बच्चों की बरामदगी व विधिक कार्यवाही पर दिया गया विशेष बल ।
आज रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई ।
बैठक के दौरान गुमशुदा/अपहृत बालक/बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी, मेडिकल परीक्षण, धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष प्रस्तुतिकरण, पॉक्सो एक्ट, बंधुआ मजदूरी अधिनियम, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत प्रारूप (क) एवं (ख) के अनुपालन सहित विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि -
* गुमशुदा बच्चों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
* मेडिकल परीक्षण, बयान एवं CWC के समक्ष प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया समयबद्ध एवं विधिसम्मत रूप से पूर्ण की जाए।
* पॉक्सो एक्ट, बंधुआ मजदूरी एवं अनैतिक देह व्यापार से संबंधित मामलों में कठोर एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जाए ।
* किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित प्रारूप (क) एवं (ख) का अनिवार्य रूप से अनुपालन किया जाए ।
* विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं का समय रहते निराकरण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।
* गोष्ठी में जिला बाल कल्याण समिति , चाइल्ड लाइन , श्रम विभाग महोबा, सखी वन स्टॉप सेंटर महोबा, जिला प्रोबेशन कार्यालय महोबा, जी.आर.पी. महोबा, किशोर न्याय बोर्ड महोबा, स्वास्थ्य विभाग महोबा, अभियोजन कार्यालय महोबा के प्रतिनिधियों सहित प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, प्रभारी एसजेपीयू, प्रभारी महिला थाना एवं जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सहित नाबालिग गुमशुदगी मामलों की जांच करने वाले अधिकारी (विवेचक) भी उपस्थित रहे ।
#mahoba #news #gumshuda #uppolice
Mahoba, Mahoba | Nov 13, 2026