13 साल में नहीं बन सका वाया नदी पर 8 करोड़ का पुल, विद्यापतिनगर के अखाड़ा घाट का पुल सुना रही कहानी
#समस्तीपुर में आठ करोड़ की लागत से निर्माण हो रहे पुल की अजब कहानी है ।इस पुल निर्माण का मुद्दा चुनाव में ही ग्रामीणों के द्वारा उठाया जाता है लेकिन चुनाव खत्म होते ही पुल निर्माण का मुद्दा खत्म हो जाता है । दरसल यह पुल समस्तीपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर विद्यापतिनगर के अखाड़ा घाट की है जहां 2013 में गंगा नदी की सहायक नदी वाया नदी के ऊपर तीन जिलों को जोड़ने के लिए आठ करोड़ रुपए की लागत से आरसीसी पुल का शिलान्यास वर्तमान सरायरंजन विधानसभा के विधायक और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने किया ।
एक दशक बीत जाने के बाद भी इस पुल का पांच पिलर ही बन पाया और वो भी अब जर्जर हो चुका है । बाढ़ के समय में लोग नाव से ही आवागवन करते हैं। जबकि समान्य दिनों में बाढ़ का पानी सूखने के बाद ग्रामीण चंदा इकट्ठा कर मिट्टी भर कर आते जाते हैं।
#दलसिंहसराय #bihar #BREAKING #vijaykumarchaudhary #सरायरंजन