हमीरपुर की बेटी शिवानी जसवाल मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में कैप्टन पद पर पदोन्नत, क्षेत्र में खुशी की लहर
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत पटलान्दर के गाँव जीहड की बेटी शिवानी जसवाल ने भारतीय सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में कैप्टन पद पर पदोन्नत होकर अपने जिला, पंचायत और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
शिवानी जसवाल, सुपुत्री श्री राज कुमार कानूनगो (जो वर्तमान में भू-व्यवस्था नक्शा प्रोजेक्ट एम.सी. पालमपुर में कार्यरत हैं), इस समय एम.एन.एस. (MNS) बैंगलोर में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
शिवानी ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लगातार 2 वर्षों तक लेफ्टिनेंट के पद पर रहकर देश की उत्कृष्ट सेवा की। उनकी इसी कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए आज दिनांक 4 जून, 2026 को उन्हें कैप्टन पद पर पदोन्नत (Promote) किया गया है।
शिवानी जसवाल की इस गौरवमयी उपलब्धि से उनके गृह गाँव जीहड, ग्राम पंचायत पटलान्दर और पूरे हमीरपुर जिला में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों और परिजनों ने शिवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना