
चार बच्चों की किलकारी के बीच उठी मां की अर्थी... बदायूं की यह घटना हर किसी को भावुक कर रही है!
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के करौलिया गांव का है, जहां 27 वर्षीय एकता सागर को प्रसव के लिए सिविल लाइंस स्थित सुधीर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें एक बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक बेटा और दो बेटियां जीवित पैदा हुईं।
लेकिन प्रसव के बाद एकता की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों जीवित नवजातों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
एक तरफ तीन नवजातों के घर आने की उम्मीद थी, तो दूसरी तरफ मां की मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
अब तीन मासूमों के सिर से मां का साया उठ चुका है।
#BadaunNews #UPNews #BreakingNews #MotherDeath #FourNewborns #BadaunIncident #HeartBreakingNews #UttarPradeshNews #HindiNews #CitySpecialNews