
रोजगार की मांग के अनुरूप तैयार होगी वैशाली की कौशल विकास योजना : वर्षा सिंह
जिला कौशल विकास समिति की बैठक में युवाओं के प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार पर मंथन
हाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला कौशल विकास योजना (DSDP) को प्रभावी, रोजगारोन्मुख और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनाने को लेकर जिला कौशल विकास समिति, वैशाली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की कौशल आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में तैयार किए गए DSDP की बिंदुवार जानकारी समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागों तथा संस्थानों के प्रतिनिधियों को दी गई। बैठक में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों, उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की मांग और युवाओं की कौशल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक उपयोगी एवं परिणामपरक बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्राप्त सुझावों और आवश्यक संशोधनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना भी जरूरी है। इसके लिए संबंधित विभागों एवं संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
जिला पदाधिकारी के निर्देश के अनुरूप DSDP को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक विभागीय समन्वय एवं अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। योजना के क्रियान्वयन में जिले की स्थानीय परिस्थितियों, उद्योगों की मांग और युवाओं की आकांक्षाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रशासन का उद्देश्य ऐसी कौशल विकास योजना तैयार करना है, जिससे वैशाली के युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण, बेहतर रोजगार के अवसर और स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल उपलब्ध कराया जा सके।
#Vaishali #Hajipur #VaishaliNews #BiharNews #SkillDevelopment #DSDP #KaushalVikas #Employment #YouthEmployment #Rozgar #Swarozgar #BiharYouth #SkillIndia #VarshaSingh #DistrictAdministration #YoungIndiaNews