रीवा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, गायनी वार्ड, एसएनसीयू, पीएनसीयू सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान CEO ने हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तारीख से एक सप्ताह पहले बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं के हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराने पर जोर दिया। साथ ही 16 नवंबर को जिला अस्पताल में एनीमिक गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें उन्हें खून चढ़ाया जाएगा। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव और अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश भी दिए।
#VindhyaSamacharTV #RewaNews #viralpost #RewaNews #MadhyaPradesh #HealthDepartment #DistrictHospital #SrishtiDeshmukhGowda
Jawa, Rewa | Nov 11, 2026