21 वर्षीय नितिन सुपुत्र कामेश्वर शर्मा गांव मांजू , पंचायत पलोग, त० अर्की हिस्टियो साईटिक दुर्लभ बिमारी से पीड़ित है और वर्तमान में पी जी आई चण्डीगढ़ में उपचाराधीन है। उसको बोनमैरो रिप्लेसमेंट की जरुरत पड़ेगी। जिसके लिए 20 से 25 लाख रुपए का खर्च आएगा। लम्बे इलाज के कारण परिवार अपनी क्षमता से कहीं खर्च कर चुका है। अब विवश होकर मदद की गुहार कर रहा है।
समिति के संज्ञान में यह घटना आई तो समिति ने आज इस अति जरुरतमंद परिवार को 7,500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर अपनी 161वीं भेंट गूगल पे द्वारा भेजी।
समिति नितिन शर्मा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है।