
आबकारी आयुक्त ने प्रदेश में संचालित
मदिरा निर्माण इकाईयों की वीसी द्वारा ली बैठक
@followers @top fans News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #ExciseDepartment
उदयपुर, 23 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश मेें संचालित मदिरा निर्माण इकाईयों की विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक लेते हुए वित्तिय वर्ष के तहत उत्पादन, आपूर्ति, राजस्व, बोटलिंग फीस, आबकारी शुल्क, परमिट फीस, जिलों की मांग के अनुरूप आपूर्ति पूर्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
आबकारी आयुक्त ने वीसी में प्रासव अथवा मदिरा निर्माण इकाईयों के प्रभारी आबकारी अधिकारियों से गत वर्ष की तुलना में उत्पादन, आपूर्ति, राजस्व, बोटलिंग फीस, उत्पादन यूनिट्स की समस्याएं, श्रमिक उपलब्धता आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि कई यूनिट्स अपनी उत्पादन क्षमता के अनुरूप कार्यरत नही है। उत्पादन संबंधी समस्या निस्तारण के लिए मदिरा निर्माण इकाईयों को निर्धारित 12 घंटे के समय तक कार्यरत रखना सुनिश्चित करें साथ ही श्रमिक संबंधी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर रिव्यू कर आवष्यक समाधान करें। इसी क्रम में जिन यूनिट्स में प्रोडक्शन लाईन एक से अधिक है वहां दूसरी प्रोडक्शन लाईन को प्रारंभ किया जाना चाहिए जिससे मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
वीसी में संबंधित जिला आबकारी अधिकारियों को भी मदिरा निर्माण इकाईयों संबंधी समस्याओं को रिव्यू कर निस्तारण संबंधी निर्देश प्रदान किए गए। इस मौके पर समस्त डीईओ को 15 प्रतिशत अधिक राजस्व ग्रोथ सुनिश्चित करते हुए वांछित लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित भी किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने मदिरा निर्माण इकाईयों से उत्पादन एवं आपूर्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। वीसी में प्रदेश के समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, जिला आबकारी अधिकारी, प्रभारी आबकारी अधिकारी मदिरा निर्माण इकाईयां आदि मौजूद रहे।
Girwa, Udaipur | Oct 23, 2026