गिरिडीह में रितिक यादव ह*त्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सतीश यादव और अनुज कुमार यादव नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने पेश किया।
पुलिस के अनुसार, यह मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में 24 सितंबर की रात हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है। घटना के बाद रितिक यादव उर्फ बड्डी की मौत हो गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने मामले से जुड़ी जानकारी साझा की। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब घटना के कारणों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
#Giridih #GiridihNews #CrimeNews #RitikYadav #GiridihPolice #JharkhandNews #BreakingNews #MufassilPolice #PoliceAction #LatestNews