अंतरराष्ट्रीय मंच पर सासाराम के वीरेंद्र नाथ मौर्य ने बढ़ाया रोहतास का मान
नेपाल के ऐतिहासिक शहर लुंबिनी में आयोजित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक साइंटिफिक सेमिनार में सासाराम के वीरेंद्र नाथ मौर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बिहार आयुष एसोसिएशन के अध्यक्ष और रकसिया गांव निवासी वीरेंद्र नाथ मौर्य ने सेमिनार की अध्यक्षता की।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के इस आयोजन का उद्घाटन लुंबिनी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री दीपेंद्र कुमार पून ने किया। भारत और नेपाल के चिकित्सकों ने चिकित्सा अनुसंधान, वैज्ञानिक विचारों के आदान-प्रदान और होम्योपैथी के विकास पर अपने विचार रखे। साथ ही दोनों देशों के चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. रामजी सिंह, नागमणि कुमार सिंह समेत कई विशेषज्ञ शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय मंच पर वीरेंद्र नाथ मौर्य की अध्यक्षता को रोहतास जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
#Rohtas #Sasaram #Lumbini #Homeopathy #InternationalSeminar #Bihar #ApnaRohtas