गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि 🇮🇳
चित्रकूट : महात्मा गांधी जी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी चित्रकूट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया।
महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ‘जय जवान, जय किसान’ के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों एवं जीवन-मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi #LalBahadurShastri #ShastriJayanti #GandhiJayanti2026
Banda, Banda | Oct 2, 2026