
#बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ा, चाकू बरामद
#बलिया। बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। मामले में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने जान से मारने की नीयत से चाकू और दांव से उस पर हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में थाना बांसडीह में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए कृष्णा तिवारी उर्फ लोहा पुत्र तारकेश्वर तिवारी, निवासी रानीबारी पकड़िया, थाना बांसडीह, उम्र करीब 25 वर्ष को उसके घर से रात करीब 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया। इसके बाद दर्ज मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, कांस्टेबल निसार अहमद, कांस्टेबल आकाश यादव, कांस्टेबल शैलेश कुमार और महिला कांस्टेबल शहरीन बानो शामिल रहीं।