पहली ही बारिश में मनोहरपुर का ड्रेनेज सिस्टम बेनकाब, ओल्ड पोस्ट ऑफिस रोड पर जलजमाव से जनजीवन प्रभावित
मौसम की पहली और आधे घंटे की बारिश ने ही मनोहरपुर नगर क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी।शनिवार को हुई बारिश के बाद ओल्ड पोस्ट ऑफिस रोड पर भारी जलजमाव हो गया, जिससे सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जलजमाव का पानी कई घरों में प्रवेश कर गया। इससे लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदे और दूषित पानी के जमा होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।