गर्मी से बचने के लिए लाल गमछा लहराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली-आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक किनारे लाल गमछा लहराते एक शख्स को देखकर खतरे का संकेत समझ लिया और करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन पर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ट्रेन 12 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पता चला कि 52 वर्षीय शंभू सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और तेज गर्मी के कारण गमछा हिला रहे थे, ट्रेन रोकने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026