एनसीसी कैडेट्स अमित व आरती ने अरुणाचल कैंप में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग ट्रेनिंग में बनाया रिकॉर्ड
बिहार के आरएलएसवाई कॉलेज की एनसीसी इकाई के कैडेट अमित कुमार एवं आरती कुमारी ने अरुणाचल प्रदेश के दिरांग में आयोजित 28 दिवसीय राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं ट्रेकिंग ट्रेनिंग में अव्वल रह कर महाविद्यालय प्रशासन एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है.
कॉलेज के एनसीसी विंग के नोडल अधिकारी डॉ.नागेश प्रसाद के कुशल प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर निखरे अपने विद्यार्थी और कैडेट्स अमित व आरती के अरुणाचल कैंप में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग ट्रेनिंग में रिकॉर्ड बना कर लौटने को ऐतिहासिक घटना बताते हुए प्राचार्य प्रो.(डॉ) अभय कुमार ने बताया कि बिहार भर से चुने गए 28 कैडेट्स में से राष्ट्रीय स्तर पर सलेक्ट दर्जनभर उम्दा विद्यार्थियों में कॉलेज की एक एक छात्र छात्रा का चुना जाना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है.