बेतिया कोर्ट में चंद्रशेखर का आत्मसमर्पण, सुनवाई के बाद मिली जमानत......
बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और राजद विधायक डॉ. चंद्रशेखर ने सोमवार को बेतिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। रामचरितमानस को लेकर साल 2023 में दिए गए उनके कथित विवादित बयान से जुड़े मामले में वे एसीजेएम प्रथम अभिषेक कुमार की अदालत में पेश हुए।
डॉ. चंद्रशेखर ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। इस मामले में अधिवक्ता सुजय झा ने परिवाद दायर किया था। न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153A और 295A के तहत संज्ञान लिया था। समन जारी होने के बाद डॉ. चंद्रशेखर अदालत पहुंचे और जमानत मिलने के बाद न्यायालयी प्रक्रिया पूरी की गई।
#DrChandrashekhar #RJD #BiharNews #BettiahCourt #Ramcharitmanas #BiharPolitics #CourtNews #PurneaCentralNews #BreakingNews #BiharNewsLive