आज दिनांक 02.06.2026 को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाट बजौरा में मंडी-कुल्लू फोरलेन पर फ्लाईओवर के समीप नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी स्विफ्ट डिजायर (PB01D-9481) को जांच हेतु रोका । वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार चार व्यक्तियों — मलकीत सिंह (30), गुरप्रीत सिंह (25), अभिषेक (32) तथा वीरेन्द्र सिंह (20), सभी निवासी जिला अम्बाला, हरियाणा — के कब्जे से कुल *10.00 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)* बरामद किया गया ।
बरामद 10 ग्राम हेरोइन का अनुमानित अवैध बाजार मूल्य लगभग ₹2 लाख आंका गया है ।
इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन तथा नेटवर्क की पहचान हेतु चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
Kullu, Kullu | Jun 2, 2026