सही कहा या गलत? अपनी राय जरूर दें!
खुद के पैसों की आइसक्रीम खाते हैं तो ढक्कन तक चाट लेते हैं। बीस रुपये की पानी की बोतल लेते हैं तो एक बूंद भी बर्बाद नहीं करते।
लेकिन जब किसी दूसरे की शादी में जाते हैं, तो प्लेट में जरूरत से ज्यादा खाना क्यों भर लेते हैं?
याद रखिए, खाना किसी के पैसों से आया हो, उसकी कीमत उतनी ही है।
जितना खा सकें, उतना ही लें। अन्न का सम्मान करें, बर्बादी नहीं।
आपकी क्या राय है? क्या आप सहमत हैं?