
छतरपुर रेंज के जिलों के 28 प्रकरणों में जप्त 390 कि.ग्रा. अफीम के पेड़, 171 कि. ग्रा. से अधिक गांजा का जेके सीमेंट फैक्ट्री जिला पन्ना में किया गया विनष्टीकरण
ड्रग विनष्टीकरण नियम अनुसार आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को जेके सीमेंट फैक्ट्री, जिला पन्ना में अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न हुई।
यह कार्यवाही रेंज छतरपुर ड्रग विनष्टीकरण समिति द्वारा की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री एवं समिति के सदस्य पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा, पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सागर, एवं पुलिस बल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
छतरपुर रेंज के जिलों के 28 प्रकरणों (17 प्रकरण-जिला छतरपुर, 7 प्रकरण- जिला टीकमगढ़, 3 प्रकरण- जिला पन्ना, 1 प्रकरण- जिला निवाड़ी) में जप्त 390 किलोग्राम अफीम के पेड़, 171 किलोग्राम से अधिक गांजा का विनष्टीकरण किया गया।
यह संपूर्ण प्रक्रिया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर, पुलिस अधिकारियों एवं अन्य तकनीकी विशेषज्ञों की उपस्थिति में, पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों एवं सावधानियों का पालन करते हुए सम्पन्न हुई।